फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सामाजिक समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा

Sat, 13 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद वक्ता व विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जीएमएन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवाधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और समाज के कमजोर वर्गों के संरक्षण के प्रति समझ तथा जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट अमिता वर्मा रहीं, जिन्होंने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकारों, हक और उपलब्ध उपचारों पर गहन जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों, ट्रांसजेंडर बच्चों, मानव तस्करी से मुक्त कराए गए बच्चों तथा बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवाधिकारों के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें