फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महंगी लगने पर भी 482 विद्यार्थियों ने बुक कराई पसंद की साइकिल

विज्ञापन
महंगी लगने पर भी 482 विद्यार्थियों ने बुक कराई पसंद की साइकिल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। महंगी लगने के बाद भी 482 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की साइकिल को खरीदने के लिए बुक कराया है। उम्मीद है अगले माह तक इन सभी विद्यार्थियों को साइकिल की डिलीवरी मिल जाएगी। मौका था शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टर-13 के राजकीय विद्यालय में आयोजित साइकिल मेले का। दोदिवसीय मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। दोनों दिन मेले में साइकिल पसंद करने के लिए आए विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखाई दिए। कई विद्यार्थी बजट के अभाव में बुकिंग नहीं करा पाए। ऐसे में उन्हें निराश ही लौटना पड़ा।

साइकिल मेले में मंगलवार को विद्यार्थियों की काफी भीड़ जुटी। विद्यार्थियों ने पूरी गहनता से रंग और साइज जांच कर साइकिलें पसंद की लेकिन मेले में बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब बच्चों ने 3300 रुपये वाले साधारण साइकिल की बजाय 4900 रुपये तक की महंगी या रेंजर साइकिल पर हाथ रखा। अपनी मांग पर अड़े कई बच्चे अभिभावकों के लालच देने पर भी नहीं माने। मेले में न्यूनतम 3600 रुपये से लेकर 4900 रुपये तक की आठ साइकिलों के मॉडल रखे गए थे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की अनुसूचित जाति के बच्चों को नि:शुल्क साइकिल देने योजना के तहत आयोजित मेले के अंतिम दिन असंध और करनाल खंड के विद्यार्थी पहुंचे। दोनों दिनों में सर्वाधिक करनाल खंड के 230 विद्यार्थियों ने साइकिल की बुकिंग कराई।



अभिभावक बोले, बढ़ना चाहिए बजट

मेले में पहुंचे प्रेमनगर निवासी अविनाश, बसंत विहार निवासी राजू ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं। सरकार की योजना के अनुसार विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल के लिए भी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। साइकिल के दाम बढ़ चुके हैं। सरकार को भी बजट भी बढ़ाना चाहिए। ताकि उन लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ न पड़े जो मजदूरी करके घर का गुजारा करते हैं।



बढ़ने के बजाय घट गया बजट

वर्ष 2022 में 20 इंच की साइकिल के लिए 3100 और 22 इंच के लिए 3300 रुपये बजट निर्धारित था। इस बार विद्यार्थियों को 20 इंच की साइकिल का मूल्य 2800 रुपये व 22 इंच की साइकिल का मूल्य 3000 रुपये जीएसटी सहित देना तय किया गया है। जोकि पहले से कम है। महंगाई के हिसाब से यह बजट कम से कम 500 रुपये बढ़ना चाहिए था।
विज्ञापन




सबसे अधिक बुकिंग करनाल से

खंड
बुकिंग

करनाल
230

असंध
160

इंद्री
46

निसिंग
38

नीलोखेड़ी
23

घरौंडा
23


विभाग की योजना के अनुसार, दोदिवसीय साइकिल मेला लगाया गया था। दो फर्में मेले में पहुंचीं। कुल 482 साइकिल बुक हो पाई हैं। साइकिल के लिए तय बजट से ज्यादा राशि का भुगतान अभिभावकों को स्वयं करना होगा। - सियाराम शास्त्री, नोडल अधिकारी, साइकिल मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें