करनाल। जिला पुलिस ने दुकानों और घरों में चोरी के दो केसों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में जिला पुलिस थाना सेक्टर-32,33 की टीम ने गुप्त सूचना पर सेक्टर-32 से गांव बुड्ढा खेड़ा से आरोपी गुलशन वासी गांव सगोहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अन्य साथी के साथ मिलकर दुकान की छत तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने चोर के कब्जे से बाइक की 18 बैटरियां व एक चैन कवर बरामद किया है। दूसरे मामले में सीआईए तीन की टीम ने 10 जून को राजीव पुरम में एक मकान में चोरी करने के आरोपी पंकज निवासी सुभाष गेट को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। संवाद