फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर मांग ही ली रिपोर्ट, बच्चों को फायदा

Sat, 30 Nov 2013 11:47 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के स्कूलों की स्थिति को लेकर चलाए जा रहे अभियान से बच्चों को राहत की उम्मीद जगी है। लगातार इस समस्या को उजागर किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के अधिकारियों से 9 स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट पर फैसला लेकर बच्चों को राहत पहुंचाए जाने के लिए निर्णय लिया जा सकता है, जिससे शहर के करीब 10 हजार से अधिक बच्चों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इन स्कूलों में नहीं है कोई सुविधा
शहर में चल रहे राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ा कटहड़ा, चंदाना गेट के अंदर चल रहे स्कूल नंबर 3 व 5, राजकीय कन्या स्कूल में चल रहे स्कूल नंबर 1 व 2, अमरगढ़ गामड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्ति नगर स्थित राजकीय स्कूल, जाखौली अड्डा स्थित राजकीय स्कूल में बच्चों के पास बैठने तक की जगह नहीं है। जिस कारण बच्चे स्कूल में तो आते हैं, लेकिन उन्हें न जाने कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों में तो आलम यह है कि एक ही कमरा है, उसी में मिड-डे मील बनता है, वहीं खाया जाता है और उसी में कक्षाएं लगती हैं। ऐसे में बच्चों को किस प्रकार से अच्छे अध्ययन की उम्मीद की जा सकती है।

लगातार चलाया गया अभियान:- बदहाल हालत में चल रहे इन स्कूलों की स्थिति को लेकर अमर उजाला ने लगातार अभियान चलाया है। जिससे विभाग के अधिकारियों तक स्कूलाें की हालत का ब्योरा पहुंचा।
विज्ञापन


डायरेक्टर ने मांगी रिपोर्ट
शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में उपयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। ताकि बच्चों के कल्याण के लिए कोई निर्णय लिया जा सके। इन आदेशों के बाद विभागीय अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर दी है। शीघ्र ही इसे फाइनल रूप देते हुए विभाग को भेजा जा सकता है।

शहर के स्कूलों की हालत पर विभाग के डायरेक्टर महोदय ने विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। जिसमें स्कूलों में बच्चों की संख्या, कमरों की संख्या सहित उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा भेजने को कहा है। इन निर्देशों के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कई स्कूलों की रिपोर्ट फाइनल हो चुकी है। इसे शीघ्र ही मुख्यालय भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि बच्चों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सतीश राणा, मौलिक शिक्षा अधिकारी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें