फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घने कोहरे से ढका शहर, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर अब घने कोहरे के आगोश में है। कोहरे की चादर के साथ दिन की शुरुआत हुई और शाम पांच बजे के बाद कोहरा और गहराता चला गया। इस सर्दी में बुधवार को ज्यादा घना कोहरा रहा है। मौसम विभाग ने 19 दिसंबर तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। वहीं तापमान में गिरावट आने के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। हाईवे पर वाहनों और ट्रैक पर रेलगाड़ी की रफ्तार भी कोहरे के कारण धीमी पड़ गई है।

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र के मौसम में तेजी के साथ बदलाव आया है। तेज हवा चलने के साथ न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री घटने के बाद नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन भर बादल छाये रहे। इससे अधिकतम तापमान करीब 23.5 डिग्री पर रहा। चार दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। विशेषज्ञ ने मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पांच से नौ बजे तक दो बार मौसम में बदलाव आया। तड़के करीब पांच बजे मौसम सामान्य रहा। इसके बाद धुंध बढ़ने लगी। दृश्यता लगातार घटती चली गई। सुबह 10 बजे तक मध्यम से तेज धुंध रही। करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के बाद धुंध कुछ कम हुई। दोपहर बाद मौसम में फिर से बदलाव आना शुरू हो गया। दोपहर को भी हाईवे पर हल्की से मध्यम धुंध रही। मौसम विशेषज्ञ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी तल में सर्दी बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। घना कोहरा छाने से दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह सकती है।

दिन के तापमान में आएगी गिरावट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 18 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 से 20 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने के आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से कहीं-कहीं अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है।

एडवाइजरी : शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए रहें सतर्क
आमजन सहित पशुओं को सर्दी व शीतलहर से बचाव को लेकर सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की। सर्दी से बचाव के लिए आमजन अपने पास पर्याप्त कपड़ों का स्टाक करें। घर में ठंडी हवा का प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। गर्म कपड़े पहनें ताकि ठंड बिल्कुल न लगे। खुद को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें। शरीर की गरमाहट बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढककर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। हाथों में दस्ताने रखें। फेफड़ों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें।



18 ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

करनाल। बुधवार को कोहरे के कारण 18 ट्रेन देरी से पहुंची। इस कारण स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का घंटों तक इंतजार करना पड़ा रहा है। ऊंचाहार एक्सप्रेस 11 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू दो घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे और दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस 42 मिनट और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

नेताजी एक्सप्रेस 40 मिनट और जम्मू तवी एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस 34 मिनट, अमृतसर एक्सप्रेस पौना घंटा और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। शान ए पंजाब 34 मिनट, कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे और सचखंड एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस 50 मिनट और नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 57 मिनट की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटा, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौना घंटा और संबलपुर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें