फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के साथ डेंगू की दस्तक से विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच जानलेवा डेंगू ने भी दस्तक दी है। शहर की एक महिला सहित दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने एंटी मलेरिया टीम को सक्रिय कर दिया है, जो घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही है। साथ ही लोगों को घरों के कूलर, फ्रीज व अन्य स्थानों पर पानी एकत्रित न होने देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों शहर के वार्ड नंबर-17 की 22 वर्षीय महिला सुलेखा को डेंगू की पुष्टि हुई थी। साथ ही बजाज कालोनी में रहने वाले 56 वर्षीय रामलाल को भी डेंगू हुआ था। इन दोनों ने बसताड़ा के एक निजी अस्पताल में डेंगू का टेस्ट करवाया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों का इलाज शुरू हुआ था। एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल के अनुसार एंटी डेंगू/मलेरिया टीम को एक्टिव किया गया है। दूसरी ओर नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के केस ना बढ़ें और मच्छरों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें