करनाल जिले में एक बार फिर से डेंगू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार 36 संदिग्ध केस सामने आ चुके हैं, जबकि चार को डेंगू कंफर्म हो चुका है। डेंगू के आते ही विभाग की भी बेचैनी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग घर घर जाकर डेंगू के लारवा की तलाश कर रहा है और फॉगिंग करा रहा है। पिछले चार दिनों में 2400 घरों में लारवा की तलाश की गई। इनमें 102 घरों में लारवा मिला है। जिन घरों में लारवा मिला है, उनहें नोटिस दिए जा रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल 215 लोगों को डेंगू हुआ था और कई लोगों की जान भी गई थी। इनके अलावा निजी अस्पतालों के मरीजों की संख्या अलग है। इस बार विभाग ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी और फॉगिंग कराई जा रही है। विभागीय जांच में अब तक 36 लोगों को संदिग्ध डेंगू की शिकायत है, जबकि चार पाजीटिव है। डेंगू के दस्तक देने से मरीजों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की भी परेशानी बढ़ गई है। मेडिकल कालेज में अलग से वार्ड तैयार कर दिया गया है। इस बारे में सीएमओ डॉ. संतलाल का कहना है कि चार लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। कुल 36 केस संदिग्ध सामने आए हैं, जिनका टेस्ट कराया जा रहा है। चार लोग पॉजीटिव हैं, उनका इलाज जारी है।