संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू के केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को भी डेंगू के 11 केस सामने आए हैं। ऐसे में डेंगू पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 348 तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग का दाव है कि उनकी टीम घर घर जाकर लार्वा चेक कर रही है लेकिन दूसरी ओर डेंगू के केसों में बढ़ते जा रहे हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें घर घर जाकर लार्वा की जांच कर रही है। अभी तक टीम ने 1244137 घरों में जाकर लार्वा की जांच की है। जिसमें से अभी तक 8605 घरों में लार्वा मिल चुके हैं और टीमों ने 4475 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 10306 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है।
संदिग्ध डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी लाइन लगी है। इतना ही नहीं प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को दाखिल होने के लिए बेड भी संख्या भी कम पड़ रही है। प्लेटलेट्स कम होने के सैकड़ों मरीज प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। जिन्हें डॉक्टरों ने डेंगू बताया हुआ है।
वर्ष केस
2018 106
2019 29
2020 93
2021 304
2022 335
2023 561