फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध की तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़

विज्ञापन
असंध की तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/असंध। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सतीश कुमार की टीम ने मंगलवार को असंध क्षेत्र में तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। कॉलोनाइजरों व प्लॉटधारकों की ओर बनाई बनाई गई भवनों की डीपीसी और कच्ची-पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार करनाल की टीम मंगलवार को असंध पहुंची। यहां अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने की सूचना मिली थी। पहली अवैध कॉलोनी जो कि लगभग 12 एकड़ में ढोल चौक असंध में विकसित की जा रही थी, जेसीबी के माध्यम से कच्ची सड़कों व सीवर नेटवर्क को तोड़ दिया गया। दूसरी अवैध कॉलोनी लगभग आधा एकड़ में डेरा गुजरखिया रोड मजदीक जींद बाईपास के किनारे बनाई जा रही थी। यहां टीम ने 12 डीपीसी. व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया। तीसरी अवैध कॉलोनी लगभग तीन एकड़ में असंध बाईपास पर बस स्टैंड के पीछे गीता कॉलोनी के साथ बनाई जा रही थी, जिसमें आठ डीपीसी, सीवर नेटवर्क व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना असंध की पुलिस मौके पर उपस्थित रही। जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण न करे अन्यथा कार्यालय की ओर से तोड़फोड़ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें