फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्राह्मण खाप के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

Tue, 11 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा की ओर से संविधान और बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान के बाद संविधान बचाओ और समाज बचाओ आंदोलन संस्था ने एसपी गंगाराम पुनिया से मिलकर देशद्रोह का केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में दो दिन पहले थाना सिविल लाइन पुलिस ने अशोक शर्मा से मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

संविधान बचाओ और समाज बचाओ आंदोलन संस्था ने सोमवार को कर्ण पार्क से रोष मार्च निकाला। यहां से सभी लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पहुंचकर लोगों ने ब्राह्मण खाप प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में संस्था के अध्यक्ष अनिल रंगा, कृष्ण कुटेल, अधिवक्ता अमृत लाल, मुकेश ग्रोवर सहित आठ लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी गंगाराम पुनिया से मुलाकात की। मांग रखी कि अशोक शर्मा ने संविधान निर्माता को लेकर गलत दिए बयान को तुरंत वापस ले। इसके अलावा उनके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज करके गिरफ्तारी की जाए।
अनिल रंगा ने कहा कि समाज चाहता है कि किसी तरह का कोई उपद्रव पैदा ना हो इसलिए ऐसा वक्तव्य देने वाले की गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि संविधान की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे विचार समाज में तनाव पैदा करते हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि हरियाणा ब्राह्मण खाप के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा वीरवार को करनाल पहुंचे थे। ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सर बीएन राव के योगदान का जिक्र किया और उन्हें संविधान निर्माण से जोड़ते हुए नई पीढ़ी को उनकी विरासत से परिचित कराने की बात कही। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। समाज के लोगों का कहना है कि संविधान निर्माण में बाबा साहेब की भूमिका सर्वोपरि है। ऐसे में उनकी महत्ता को कम बताने वाले बयान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें