फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुष्कर्म के आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। थाना सदर क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर सख्त कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने थाना सदर के बाहर सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को जाम लगाने से रोका।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में ज्यादातर पीड़ित पक्ष की ओर से महिलाएं थी। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, पीड़ित पक्ष को ही धमकाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बच्ची के बयान दर्ज करवाए जा चुके हैं। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वीरवार रात को थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोप गांव के ही व्यक्ति पर लगाया गया है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को नशीला पदार्थ देकर पहले उसे बेहोश किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और शुक्रवार अलसुबह तीन बजे बच्ची को उनके घर के बाहर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने बच्ची को संभाला तो उसके मुंह से नशीले पदार्थ की गंध आ रही थी। बच्ची के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें