काछवा। गावं सैदपुरा से डबरी कलामपुरा के मध्य आने वाली भाखड़ा नहर के पुल की रेलिंग पिछले छह महीनों से टूटी हुई। गांव के लोगों ने रविवार को जिला प्रशासन से मांग की कि भाखड़ा नहर के पुलों की मजबूत रेलिंग बनाई जाए।
इस दौरान डबरी के पूर्व सरपंच नसीब सिंह ने कहा कि हर दिन हादसा होने का डर बना रहता है। संकरी रेलिंग में पराली व तूड़े की भरे ट्रक पुल से गुजरते हैं जिससे रेलिंग कई बार टूट भी चुकी है। इन पुलों की रेलिंग को चौड़ा किया जाए। संवाद