फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिल्ली के टैक्सी चालक की हत्या कर नहर किनारे फेंका, गाड़ी लेकर भागे हत्यारे

Wed, 25 Feb 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मूनक रोड स्थित स्टौंडी गांव के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम माैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी उबर टैक्सी चालक शाहरुख (22) के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने चालक के परिजन को सूचना दे दी है। सदर थाना पुलिस को मंगलवार रात को सूचना मिली कि गांव स्टौंडी के नजदीक एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर देखा तो शव दिल्ली निवासी शाहरुख का पाया गया। वह टैक्सी चालक था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसकी गाड़ी को दिल्ली से कैमला गांव के लिए बुक किया गया था, लेकिन लुटेरों ने गाड़ी लूटकर चालक शाहरुख की हत्या कर दी और शव को स्टौंडी गांव के नजदीक नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस गाड़ी और हत्यारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि दिल्ली निवासी टैक्सी चालक शाहरुख की हत्या करके शव को यहां फेंका है। परिजनों को सूचना दे दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें