लिस ने कार्रवाई नहीं की तो गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत, जिनके आदेश पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। स्काईलार्क रेस्टोरेंट में सफीदों के होमगार्ड ने हरियाणा में ग्रुप-डी की नौकरी दिलवाने के नाम पर करनाल के पुंडरी और पानीपत के गोयला कलां के रहने वाले दो लोगों से 1.80 लाख रुपये हड़प लिए। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामले की गुहार गृहमंत्री अनिल विज से लगाई। मंत्री के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में करनाल के पुंडरी गांव निवासी कवरसैन ने बताया कि जींद जिले के सफीदों के रहने वाले होमगार्ड के जवान कृष्ण ने उससे व बापौली क्षेत्र के गांव गोयला कला निवासी सुरेंद्र से ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.80 लाख रुपए हड़प लिए। कृष्ण ने सात जनवरी 2020 को पानीपत के स्काईलार्क रेस्टोरेंट में रुपये लिए थे। इसके बाद उसने न ही नौकरी लगवाई और न ही रुपए वापस दिए। अब वह धमकी देता है कि पुलिस उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। साथ ही कहता है कि अगर उस पर रुपये का दबाव बनाया तो वह सुसाइड नोट पर उसका नाम लिखकर मर जाएगा। पीड़ित कवरसैन कहना है कि उसने इस बारे में एक शिकायत 17 मार्च 2023 को दी थी, लेकिन तहसील कैंप थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।