फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कम हुआ लिंगानुपात, गर्भपात की दवा के लिए मेडिकल स्टोर की जांच

Sat, 06 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
131...गांव पधाना मैडीकल स्टोर पर जांच करती डाक्टरों की टीम । स्वयं
विज्ञापन
तरावड़ी। गांव पधाना में मेडिकल स्टोर व आरएमपी जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की देखरेख में शुक्रवार को निरीक्षण टीम गठित की गई। टीम ने तीन मेडिकल स्टोर व आरएमपी को चेक किया। कहा गया कि मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवा मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव के मेडिकल स्टोर व आरएमपी की जांच इसलिए की गई क्योंकि गांव का लिंगानुपात काफी कम पाया जा रहा है। आशंका है कि गांव में खुले मेडिकल स्टोर व आरएमपी से गर्भपात की दवा दी जा रही है। टीम के सदस्यों ने गांव के लोगों से मिलने के बाद आशा वर्कर की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अगर कहीं से गर्भपात या ऐसी कोई सूचना का पता चलता है तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को रिपोर्ट करें। निरीक्षण टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गर्ग की देखरेख में गठित की गई है। इसमें डाॅ. चांद, हेल्थ इंस्पेक्टर संजय, फार्मेसी ऑफिसर, तमन्ना शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें