फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दस्तार सजाओ, जपुजी साहिब के उच्चारण में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
- महमल गांव में हुई प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गुरु गोबिंद सिंह जी की माता गुजर कौर व उनके चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। गांव महमल में बच्चों व नौजवानों के दस्तार, जपुजी साहिब कंठ व शुद्ध उच्चारण और गुरबानी से सवाल-जवाब के मुकाबले करवाए गए। जिसमें जिले के अलावा आस-पास के जिले के युवाओं ने भी हिस्सा लिया।

सरपंच गुरपिंदर सिंह ने बताया कि आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा, गांववासियों, विदेश में रह रहे महमल के नौजवानों के सहयोग से किया गया। आयोजन कमेटी से सेवा सिंह ने बताया कि इस शहीदी सप्ताह में गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों की शहादत को याद करते हुए सिख क़ौम की भावी पीढ़ी को क़ौम के महान इतिहास व गुरु सिद्धांत से जोड़ने के लिए यह प्रयास पहली बार किया गया। गुरुद्वारा महमल कमेटी के प्रधान हरदीप सिंह ढील्लों व आयोजन कमेटी से कश्मीर सिंह फ़ौजी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में कुल लगभग एक लाख रुपये के नगद इनाम दिए गए हैं ताकि बच्चों का उत्साह बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इंटरनेशनल सिख फोरम के महासचिव प्रीतपाल सिंह पन्नु ने सभी विजेताओं को अपने हाथों से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिख क़ौम को अपनी भावी पीढ़ी का उड़ा व जूड़ा संभालने के लिए उन्हें दस्तार, मां बोली पंजाबी, गुरुमुखी लिपि, गुरुबानी व सिख इतिहास से जोड़ने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने इंटरनेशनल सिख फ़ोरम की ओर से गांव की गुरुद्वारा लाइब्रेरी के लिए 51 हजार रुपये की पुस्तकें देने की घोषणा की। ताकि गांव के बच्चे अपने महान इतिहास के प्रति जागरूक हो सकें। उनके साथ इंटरनेशनल सिख फोरम के संगठन सचिव इक़बाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें