फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी पर अनिश्चिकालीन आंदोलन का निर्णय

विज्ञापन
मंगलोरा गांव में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की बैठक को संबो​धित करते प्रदेशाध्यक्ष रत्तन मान। प
विज्ञापन
करनाल। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि मंगलोरा गांव में शुक्रवार को गन्ना किसानों की राज्यस्तरीय महापंचायत हुई। बैठक में गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग पर आंदोलन की योजना बनाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार अगर किसानों की मांग नहीं मानती तो किसान आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

महापंचायत में सर्वसम्मति से गन्ने के रेट की बढ़ोतरी के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत शुगर मिलों में पंचायत करते हुए दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव किया जाएगा। युवा किसान नेता जसविंदर मंगलोरा, किसान नेता सुरेश कोथ, किसान नेता जोगिंदर नैन, कामरेड सुमित व अन्य मौजूद रहे।
12 नवंबर से निकाली जाएगी ट्रैक्टर रैली
आंदोलन के पहले चरण में प्रदेश की 7 प्रमुख शुगर मिलों पर प्रदर्शन किया जाएगा। सोनीपत शुगर मिल पर 12 नवंबर, करनाल शुगर मिल पर 14 नवंबर, यमुनानगर में 16 नवंबर, नारायणगढ़ शुगर मिल पर 18 नवंबर, जींद शुगर मिल पर 21 नवंबर, रोहतक शुगर मिल पर 23 नवंबर और भादसौ शुगर मिल पर 27 नवंबर को किसान पंचायत व ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें