करनाल। कर्ज में डूबे एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। मृतक कुरुक्षेत्र के झांसा का रहने वाला था। जिसका इलाज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
मृतक की पत्नी गीता ने बताया उसका पति पंकज मजदूरी करता था। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। करीब चार साल से वह झांसा में रह रहे हैं। उसके चार बच्चे हैं। उसके पति पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था। इस कारण वह परेशान रहता था और शराब का सेवन करता था। 20 फरवरी को वह जहरीला पदार्थ निगल कर रात को घर आया था। उसने ही उसे बताया था कि वह जहर पीकर आया है। इसके बाद वह उसे कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में लेकर गई। वहां से उसके पति को रेफर कर दिया तो वह उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर आई। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद