फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 30 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी दरिया सिंह ने बताया कि उषा रानी (67) अर्जुन गेट करनाल की रहने वाली है। जो कुछ दिनों से दयाल सिंह कॉलोनी घरौंडा में किराए पर रह रही थी। उसकी वीरवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात व्यक्ति की भी बजीदा के पास लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 45 साल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन


अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
करनाल। शहर के निर्मल कुटिया चौक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। अज्ञात शव का कद करीब छह फुट और उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की दोनों टांगे किसी वाहन की चपेट में आने से कुचली हुई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी
करनाल। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि नरेश (22)  वासी सिंघडा ने वीरवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें