घरौंडा। चौरा-लालूपुरा गांव के नाले में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। परिजनों के युवक की हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
चौरा गांव निवासी शाबीर (27) अरायईपुरा में एक चक्की पर काम करता था। रविवार को उसका शव चौरा-लालूपुरा नाले में पड़ा था। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शाबीर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। संवाद