फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वृंदावन गए युवक का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। वृंदावन घूमने गए 18 वर्षीय युवक का शव जीटी रोड पर घरौंडा के समीप अर्धनग्न अवस्था में मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार युवक की मौत सड़क हादसे के कारण हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है।

नगला फार्म निवासी महेंद्र ने बताया कि सचिन उसका इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहने हैं। उसका बेटा सचिन एक जुलाई को घर से यह कहकर गया था कि वह वृंदावन घूमने जा रहा है। उसके साथ लगातार बात होती रहती थी, वह कहता था कि वृंदावन में है। सात जुलाई को वापस आएगा। रविवार अल सुबह करीब तीन बजे उसके पड़ोसी शेरू ने घर आकर बताया कि उसके मोबाइल पर घरौंडा से फोन आया है। जिन्होंने बताया कि जीटी रोड पर घरौंडा में राजेंद्र ढाबे के समीप एक अज्ञात वाहन ने सचिन को टक्कर मार दी है। जिसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि सचिन से शनिवार शाम को भी बात हुई थी। उसने कहा था कि वह करनाल में ही आस पास है लेकिन उसका यह नहीं पता था कि वह कहां है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें