फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 29 Mar 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। खंड के ब्रास गांव में सांभली रोड पर शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह भिजवा दिया। मौके पर एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ शैंकी (33) वर्षीय के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अनुमान है कि सुरेंद्र तनाव के चलते पिछले कई दिनों से अधिक शराब का सेवन कर रहा था। संभावना है कि ज्यादा नशे की हालत में होने पर उसके गिर जाने से मौत हुई होगी। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक सुरेंद्र के नाक पर चोट के निशान पाए हैं, जिससे खून भी निकला हुआ था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है।
निसिंग थाने के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह लग रहा है कि युवक नशे में गिरा और इसी कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान और परिजनों के संदेह को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस को शव के पास से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें