फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फंदे पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 03 Dec 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मोती नगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। परिजनों का आरोप है कि युवक बलीराम की किसी ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है।
पुलिस ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि 25 वर्षीय बलीराम मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव अगाहरायपुर का रहने वाला था। वह शहर में मोती नगर में किराए पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था।
विज्ञापन

बलीराम 27 नवंबर को अपनी पत्नी बच्चों को अपनी बुआ के घर शादी समारोह में छोड़कर घर आ गया था। उसकी पत्नी 30 नवंबर को बच्चों के साथ घर लौटी तो देखा कि बलीराम पंखे पर फंदे से लटका था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को बिहार से परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों से बलिराम की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सिटी थाना प्रभारी प्रवीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें