फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में मौत, 11 दिन से नहीं मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफोर्निया में गांव पोपड़ा निवासी 32 वर्षीय विनोद की 11 दिन पहले मौत हो गई, लेकिन अभी तक परिजनों को शव नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि शव पुलिस के कब्जे में है। दूसरी ओर गांव पोपड़ा में विनोद की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 11 दिनों से रोते-रोते विनोद की मां कमला देवी की आंखों के आंसू सूखने लगे हैं। मां का कहना है कि उसे अपने लाल को अंतिम बार देखना है, लेकिन परिजन बेबस और लाचार हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मृतक विनोद के भाई राजेश ने बताया कि वह तीन भाई थे, जिसमें विनोद सबसे छोटा और कुंवारा था। वह तीन साल पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। उस दौरान परिवार के लाखों रुपये खर्च हुए थे। विनोद वहां पर ट्रक चलाता था। दो फरवरी को उनके कैलिफोर्निया के रिश्तेदार ने बताया कि विनोद की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है, लेकिन अभी तक उन्हें विनोद का शव नहीं मिला है। मृतक की माता कमला देवी ने बताया कि उनके पास इतने रुपये भी नहीं है कि वह मृतक बेटे विनोद के शव को भारत ला सके, परंतु वहां का स्थानीय प्रशासन बेटे के शव को नहीं दे रहा है। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अगर विनोद का शव यहां नहीं आ सकता तो उसे रिश्तेदारों को तो दिलवा दिया जा, जिससे उसका अंतिम संस्कार हो सके। दूसरी ओर गांव में ग्रामीण विनोद के घर जाकर उसकी मां को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें