फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। साथ ही कोरोना वायरस को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी ली। दूसरी ओर नागरिक अस्पताल और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं और डॉक्टरों से पूछ रहे हैं कि उन्हें कोरोना तो नहीं है। इससे साफ है कि लोगों में कोरोना को लेकर डर भी है और लोग जागरूक भी हो रहे हैं। वहीं बैठक में डीसी निशांत कुमार यादव ने अपील की है कि कोरोना वायरस से घबराये नहीं और कोई समस्या हो तो डॉक्टर से चेकअप कराएं। उन्होंने कहा कि करनाल में इस तरह का कोई संदिग्ध मरीज भी सामने नहीं आया है। गोंदर गांव में एक व्यक्ति चीन से लौटा है, जांच के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है।
विज्ञापन

ये बरते सावधानियां
डीसी ने कहा कि अपने हाथों को साफ रखें, विशेषकर जब किसी के संपर्क में आएं। खांसते समय मुंह पर टिश्यू व रुमाल का प्रयोग करें। खांसी बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वयं उपचार ना करें, बल्कि डॉक्टर की सलाह लें।
चीन के वुहान क्षेत्र से आया है कोरोना
मीटिंग में उप सिविल सर्जन एवं नोडल अफसर डा. मंजु पाठक तथा महामारी विशेषज्ञ डा. अमन यादव ने बताया कि कोरोना वायरस चीन के वुहान क्षेत्र से आया है, जो कई देशों में फैल चुका है। खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ इसके मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि लक्षण वाले यात्री मास्क का प्रयोग करें और अन्य लोगों से दूरी बनाए रखें तथा घर से बाहर भ्रमण ना करें।
विज्ञापन

गोंदर गांव का एक व्यक्ति आया था चीन से
डॉक्टर मंजु पाठक ने बताया कि करनाल जिला में अभी तक कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले निसिंग के साथ लगते गांव गोंदर में चीन से एक व्यक्ति आया था। उसकी हिस्ट्री लेकर लगातार उससे सम्पर्क और निगरानी की जा रही है और वह बिल्कुल ठीक है।
सात आइसोलेशन वार्ड बनाये हैं
डा. मंजु पाठक ने बताया कि जिले की सभी पीएचसी, सीएचसी और सामान्य अस्पतालों में एडवाइजरी जारी कर दी गयी है और हिदायत दी है कि किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दें तो वे तुरन्त अपने नजदीकी अस्पताल से सम्पर्क करें। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। इनमें एक जिला नागरिक अस्पताल में, एक कल्पना चावला मेडिकल कालेज तथा पांच निजी अस्पतालों में बनाए गए हैं। सभी जगह वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत आए तो वे तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें
इन नंबरों पर करें संपर्क
कोरोना के संबंध में सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें ट्रामा सेंटर का नंबर 0184-4076099 तथा कंट्रोल रूम का नंबर 108 है। महामारी विशेषज्ञ डा. अमन यादव का सम्पर्क नंबर 9466124730 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें