निकटवर्ती गांव में बेटे ने विधवा मां की डंडों से पिटाई कर दी। महिला ने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पीड़ित महिला ने अपनी जान का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार की है। गांव चुंडीपुर निवासी महिला ममता ने पुलिस को शिकायत दी कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर कर रही है। पति की मौत के कुछ दिन बाद उसके बेटे सोनू ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता रहता है। शुक्रवार को छोटी सी घरेलू बात को लेकर उसके लड़के ने उसकी डंडों से पिटाई कर दी। महिला का यह भी कहना है कि उसका बेटा उसकी जान भी ले सकता है। उसने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।