फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीसी साहब… स्ट्रीट लाइट व सफाई फंड में की गई गड़बड़ी, जांच कराएं

Tue, 21 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में लोगों की समस्या सुनते डीसी डा. आनंद शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। डीसी साहब, ब्लॉक समिति अध्यक्ष और बीडीपीओ की ओर से स्ट्रीट लाइट व सफाई फंड में गड़बड़ी हो रही है, इसकी जांच कराएं, यह कहना था सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे गोंदर निवासी नवीन कुमार का।

उनका आरोप था कि ब्लॉक समिति निसिंग की अध्यक्ष और बीडीपीओ ने स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाला किया है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। शिविर में कुल 13 शिकायतें आईं, जिनमें सबसे अधिक मामले पुलिस से संबंधित रहे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सिंचाई विभाग के करनाल व इंद्री के कार्यकारी अभियंताओं और फूड सेफ्टी ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


-

ये रहीं प्रमुख शिकायतें और मुद्दे

- पुलिस कार्रवाई और मुकदमे से जुड़े मामले

इंद्री के जहागीर ने मुकदमा नंबर 349 में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग रखी। वहीं, सुल्तान सिंह (ऊंचा समाना) ने अपने खिलाफ झूठी शिकायत देने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की।

- प्लॉट घोटाले में एसआईटी जांच की मांग

राजकुमार (ऊंचा समाना) ने अपात्र लोगों को 100-100 गज के प्लॉट देने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एसआईटी की ओर से जांच कराने और गरीबों को उनका हक दिलाने की मांग रखी।

- जमीन मालिकाना हक का विवाद

पिचौलिया के मंगल राम ने जमीन का मालिकाना हक दिलाने की गुहार लगाई।



- खेतों के रास्ते और आगजनी का मामला

महमदपुर के सरपंच महेंद्र सिंह ने खेतों के रास्ते खुलवाने की मांग की। वहीं, रमाना-रमानी के सोनू ने खेतों में आग लगाने और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

- पीएनजी कनेक्शन की समस्या रखी

निर्मल विहार के विजय पाल ने पीएनजी कनेक्शन की समस्या उठाई जबकि अरडाना के रविंद्र ने कोर्ट के फैसले को लागू करवाने की मांग की।

- अवैध अतिक्रमण और धमकी का मामला

उत्तम नगर के सुल्तान सिंह ने अवैध रैंप बनाकर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी।

- चिटफंड घोटाला में भुगतान की मांग

नरेश कुमार ने जिले में 44 चिटफंड कंपनियों की ओर से ठगे गए 7952 लोगों के 25 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान की मांग उठाई और मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की अपील की।
विज्ञापन


- चौकी में बैठाने की शिकायत

बलाना के सुमित कुमार ने झूठी शिकायत के आधार पर घंटों चौकी में बैठाए जाने का आरोप लगाया।

- बीपीएल कार्ड बनवाने की मांग
रोशनी ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने और बीपीएल कार्ड बनवाने की मांग रखी।

-

उपमंडलों में आई शिकायत

- नीलोखेड़ी : करमा ने बुढ़ापा पेंशन की समस्या रखी

- इंद्री : अजय ने सीवरेज लिंकेज की समस्या बताई

- असंध : रिंकू कुमार और सुदेश ने पीपीपी में आय सुधार की मांग की

- घरौंडा : कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई

-

वर्जन :

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर शिकायत को गंभीरता से लें और तय समय में समाधान सुनिश्चित करें ताकि जनता का विश्वास मजबूत बना रहे। - डॉ. आनंद कुमार शर्मा, उपायुक्त, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें