फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीसी साहब... ऊंचा समाना में लोगों ने पुराना बरगद काट दिया, कार्रवाई करो

विज्ञापन
 लघु सचिवालय के सभागार में महिला की ​शिकायत सुनते डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डीसी साहब, गांव ऊंचा समाना की तोमर चौपाल में लोगों ने 50 साल पुराना बरगद का पेड़ काट दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। डीसी ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।


सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में इस बारे में शिकायत आई। जिले में कुल चार जगहों पर शिविर आयोजित हुए, जहां सात फरियादी पहुंचे। उपायुक्त ने सभी मामलों में जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। करनाल मुख्यालय पर 4, नीलोखेड़ी, इंद्री व घरौंडा उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। वहीं असंध में आयोजित समाधान शिविर में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन




करनाल में रिटायर्ड सूबेदार पृथ्वी सिंह गांव घीड़ की खेती की जमीन के किला नंबर 28/5 में रकबा ठीक करवाने के बारे में, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र होने व लिस्ट में नाम आने के बावजूद लिस्ट में से कटवाने की धमकी देने व अपात्र व्यक्तियों के मकान गैरकानूनी तरीके से पास करवाने के संबंध में दोबारा मकान की जांच करने व लिस्ट में से नाम कटवाने की धमकी देने के संबंध में कार्रवाई आदि से संबंधित समस्याएं आईं।
विज्ञापन




नीलोखेड़ी उपमंडल में राजकरण पीपीपी में जन्मतिथि और बैंक अकाउंट वेरिफाई करवाने के लिए आए। इंद्री में बलिंदर कुमार फैमिली आईडी में जन्मतिथि वेरिफाई करवाने के लिए आए, वहीं घरौंडा में काजल क्रिड करनाल से संबंधित समस्या लेकर आईं।



एडीसी डॉ. राहुल रईया व सीटीएम सुरेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें