फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीएवी पीजी व जाट कॉलेज की टीमों ने जीते फाइनल मुकाबले

Sun, 01 Feb 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
रोहतक टीम की खिलाड़ी की ओर से मारे गए स्मैश को रोकती पानीपत की खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुषों के फाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज करनाल ने एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को 3-0 से हराया। महिलाओं के मुकाबले में जाट कॉलेज रोहतक ने आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को 3-0 हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
पुरुषों में दयाल सिंह कॉलेज करनाल ने द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में केवीए डीएवी कॉलेज ने एफसी कॉलेज हिसार को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के फाइनल मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिला। मुकाबले के शुरू में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने मैच में बढ़त बना ली। दूसरे चरण में जाट कॉलेज रोहतक की टीम ने शानदार वापसी करते हुए मैच को अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों को अर्जुन अवार्ड विजेता दलेल सिंह की ओर से ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा, प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी, मेयर रेणु बाला गुप्ता रहीं। कपिल अत्रेजा, डॉ. सुनील कुमार जोशी, डॉ. अंकेशवर कुमार आदि मौजूद रहे।

रोहतक टीम की खिलाड़ी की ओर से मारे गए स्मैश को रोकती पानीपत की खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें