फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं, लटकेंगे शिक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शिक्षा विभाग के एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपडेट न करने से शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अटकती दिखाई दे रही है। इस कार्य में शिक्षकों की ही लापरवाही है, जो अब उनकी ही तबादला प्रक्रिया पर भारी पड़ेगी। जिले में 31 राजकीय विद्यालयों ने पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं किया है।

स्कूलों में विषयानुसार विद्यार्थियों की संख्या एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करनी होती है। इसी के आधार पर ही विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं और छात्रवृत्ति आदि का लाभ मिल पाता है। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश भर के 308 स्कूलों के करीब 17 हजार विद्यार्थियों की संख्या पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है। बिना पोर्टल अपडेट के ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से मई में दो बार आदेश भी जारी किए थे। इसके बावजूद स्कूलों ने इस पर गंभीरता से काम नहीं किया। परंतु स्कूलों की लापरवाही पर निदेशालय बेहद गंभीर बना हुआ है। निदेशालय ने जानकारी न देने वाले स्कूलों की सूची तैयार कर सभी जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी है। वहीं शिक्षक पहले प्रवेश उत्सव फिर परीक्षा परिणाम और अब 11वीं के दाखिले में व्यस्त होने का हवाला दे रहे हैं।

निदेशालय की सूची के अनुसार सबसे ऊपर कैथल जिले का नाम है, यहां के 96 स्कूलों का अपडेट बाकी है। यमुनानगर दूसरे स्थान पर है। यमुनानगर के 61 स्कूलों के 3700 से ज्यादा विद्यार्थियों की जानकारी अपडेट होनी है। प्रदेश में केवल पंचकूला एकमात्र ऐसा जिला है जिनके सभी स्कूलों की जानकारी निदेशालय के पास पहुंच चुकी है।
साल 2022 में हुए तबादलों के दौरान कई कमियां सामने आई थी, जिसके चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस दौरान कई स्कूल ऐसे थे, जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी, परंतु उन स्कूलों को शिक्षक नहीं मिल पाए। वहीं कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम थी तो वहां एक ही विषय के दो-दो शिक्षक पहुंच गए थे। इस पर मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इन परेशानियों से बचने के लिए विभाग ने विद्यार्थियों की विषय अनुसार जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

जिन स्कूलों की ओर से एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया गया है, उन्हें पत्र जारी करके हिदायत दी गई है। विभाग की ओर से इसके लिए सख्त हिदायत दी गई है। - सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें