फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में रेड मारने पहुंचे नकली इनकम टैक्स अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरा गांव में कपड़ा विक्रेता गुरबक्श लाल के घर पर नकली इनकम टैक्स की टीम ने फिल्मी स्टाइल में रेड मारी। एक महिला सहित छह शातिर बदमाश व्यापारी के घर में घुसे और पूरे परिवार को शिकंजे में ले लिया। इनकम टैक्स विभाग की नकली टीम ने दो घंटे तक व्यापारी के परिवार को प्रताड़ित किया और उनके आय व्यय का लेखा-जोखा खंगाला। मौके पर पहुंचे सरपंच व ग्रामीणों को देख इस बदमाश टीम के चार सदस्य मौके से फरार हो गए जबकि दो को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गयी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे सेंट्रो कार में सवार एक महिला और पांच अन्य व्यक्ति उसके घर में घुस आये। खुद को उन्होंने इनकम टैक्स विभाग की टीम बताते हुए परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने घर में रखी नकदी, जेवरात और प्रापर्टी के कागजात लाने को कहा। सुनील ने कहा कि खाकी पैंट कमीज पहने एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर उनके परिवार को धमकाया और कहा कि तुम लोग सहयोग नहीं करोगे तो तुम्हारे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पड़ोसी अनिल कुमार ने जब पड़ोस के घर से आ रही आवाजें सुनी तो उसने तुरंत मामले की सूचना ग्राम सरपंच राजेन्द्र खुराना को दी। थोड़ी देर में सरपंच कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो आयकर की नकली टीम की पोल खुल गई। ग्रामीणों को देख इनकम टैक्स की फर्जी टीम बौखला गई और मौके से फरार होने का प्रयास किया। इस दौरान महिला व बदमाश टीम के तीन व्यक्ति एक ग्रामीण को घायल करते हुए मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जबकि दो नकली अधिकारियों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों की पकड़ में आये दोनों बदमाश रमन और मंगल दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके के निवासी हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रमन और मंगल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें