फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सप्ताह का था गर्भ, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मरा हुआ आया बच्चा

विज्ञापन
12 week of pregnancy - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
फर्कपुर थाना क्षेत्र के तिलकनगर ससौली माजरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गर्भपात करते पकड़े आरएमपी डॉक्टर व उसकी पत्नी समेत चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। पुलिस ने मामले में गर्भपात कराने आई महिला और उसकी भाभी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामले में दंपती डॉक्टर और महिला का गर्भपात कराने आई उसकी भाभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, जिस महिला का गर्भपात कराया जा रहा था, उसकी मेडिकल जांच में 12 हफ्ते का गर्भ पाया गया, बच्चा मरा हुआ था। महिला का उपचार जगाधरी सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ससौली माजरी में तिलकनगर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गर्भपात कराता है। इस पर उन्होंने उप सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश कुमार, महिला डॉक्टर नैंसी, नितिश गोयल, फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह व एसआई प्रमोद कुमार की टीम बनाई। टीम ने जब उसके क्लीनिक पर रेड की तो वहां एक आरएमपी डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ एक महिला का गर्भपात कर रहा था। तब गर्भपात की कार्यवाही चल रही थी। वहां पर खून से सने औजार मिले। गर्भपात कराने वाली महिला की ब्लीडिंग हो रही थी। टीम ने गर्भपात कराने वाली महिला को तुरंत वहां से अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर उसका अल्ट्रासाउंड और गर्भवती होने की जांच की गई। इसमें वह 12-13 सप्ताह की गर्भवती पाई गई। जांच में गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी थी। वहीं मौके से गर्भपात कराने वाली महिला की भाभी , गर्भपात करने वाला डॉक्टर और उसकी पत्नी को काबू किया गया। उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार ने इसकी सुचना पुलिस को दी।
फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि तीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं इस केस में गर्भपात कराने वाली महिला को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें