फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धूल भरी पथरीली डगर से आज गुजरेगी साइक्लोथॉन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/मूनक। ‘हम सबका साझा सपना- नशा मुक्त हो हरियाणा अपना’ टैगलाइन के साथ प्रदेश सरकार की ओर से निकाली जा रही साइक्लोथॉन यात्रा कर्ण नगरी में धूल के गुबार और पथरीली डगर से गुजरेगी। सरकार के निर्देश पर प्रशासन की ओर से यात्रा के भव्य स्वागत की तो तैयारी कर ली गई है, लेकिन जिस मार्ग से इसे गुजरना है, इसे दुरुस्त नहीं किया गया है।
ऐसे में उखड़ी सड़कों से आगे बढ़ते हुए यात्रा स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देगी। दो दिवसीय आयोजन के तहत वीरवार को असंध के कुताना गांव से करनाल में यात्रा प्रवेश करेगी। जो शाम तक करनाल शहर में पहुंचेगी। यहां से अगली सुबह शुक्रवार को एनडीआरआई चौक से शुरू होकर यमुनानगर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

कुताना गांव से लेकर इंद्री खंड के गांव खानपुर तक करीब 60 किलोमीटर के रास्ते में कई जगह सड़क उखड़ी है। यात्रा की शुरुआत कुताना से गांव मूनक तक सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा घोघड़ीपुर से करनाल के हांसी चौक तक भी सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। जिन्हें यात्रा से एक दिन पहले तक भी दुरुस्त नहीं किया गया। वहीं जिस मार्ग पर यात्रा को शुक्रवार को गुजरना है, वहां भी कई जगह सड़क उखड़ी है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। लेकिन बुधवार दोपहर तक भी धरातल पर काम होता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से यात्रा में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा रहा है। प्रशासन की योजना के अनुसार, यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले गांवों में साइक्लोथॉन यात्रा के स्वागत में भव्य कार्यक्रम होंगे। यहां पर पेयजल और खाद्य सामग्री की भी व्यवस्था की गई है। पहले दिन शाम को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें