फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गूगल बॉय कौटिल्य पंडित का आशीर्वाद अलंकरण समारोह में जुटी भीड़

Tue, 16 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
137... घरौंडा  गूगल बॉय कौटिल्य पंडित के कार्यक्रम में उप​स्थित  बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा और
विज्ञापन
घरौंडा। गांव कोहंड के रहने वाले शिक्षक परिवार के बेटे गूगल बॉय कौटिल्य पंडित का प्रवेश विश्व की नंबर-1 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रिसर्च प्रोग्राम के लिए हुआ है। इस खुशी में परिवार की ओर से घरौंडा के एक रिसॉर्ट में आशीर्वाद अलंकरण समारोह रखा गया। विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद, कलाकार, धर्मगुरु, साहित्यकार और राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। अभिनेता यशपाल शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कौटिल्य पंडित 29 सितंबर को भारत से इंग्लैंड के लिए प्रस्थान करेंगे। समारोह के दौरान ब्राह्मण सभा घरौंडा की ओर से भी कौटिल्य पंडित का भव्य सम्मान किया गया। मंच पर उन्हें भगवान परशुराम का स्वरूप भेंट किया गया। कौटिल्य पंडित ने कहा कि मेरी यह सफलता केवल मेरी नहीं, बल्कि मेरे परिवार, शिक्षकों और उन सभी शुभचिंतकों की है जिन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी विश्वस्तरीय शोध और ज्ञान का मंदिर है, जहां जाकर मैं अपने सपनों को नई उड़ान दूंगा। मेरा संकल्प है कि वहां से शिक्षा प्राप्त कर भारत की प्रगति और विश्व कल्याण में अपना योगदान दूं। पिता सतीश पंडित ने अतिथियों का धन्यवाद किया।
जनप्रतिनिधि और कलाकार... सभी आए
समारोह में मुख्य अतिथियों में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, रॉकस्टार सिंगर एमडी, पद्मश्री महावीर गुड्डू, हरियाणवी सिंगर बाली शर्मा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, शिक्षामंत्री महिपाल डांडा के भाई हरपाल डांडा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, घरौंडा नगर पालिका अध्यक्ष हैप्पी लकी गुप्ता, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर, राजीव सैन, नवीन जय हिंद, भुप्पी लाठर, आईएएस संदीप कौशिक, आईआरएस प्रदीप, आईपीएस सुमन मंजरी, न्यायाधीश नंदिता शर्मा, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर धीरज कुमार, कवि रामायणधर द्विवेदी, ब्राह्मण सभा के प्रधान ललित शर्मा, ऋषिकुल स्कूल सोनीपत के संस्थापक एसके शर्मा, शिक्षाविद घनश्याम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर भाविका माहेश्वरी, ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के प्रतिनिधि शिष्य भारतदासजी, धर्मगुरु कृष्णगोपाल महाराज, केबीसी गर्ल प्रियंका, गूगल बॉय कुणाल यादव, गूगल गर्ल जाकिया हयात, बाल फिल्म कलाकार योगेश वत्स, हरियाणवी अभिनेत्री सुमन सेन, डॉ. अनिल खेत्रपाल, एलन इंस्टीट्यूट कोटा के डॉ. राहुल दारा, कौटिल्य की प्रथम प्रधानाचार्या डॉ. शशि बनर्जी, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा समेत पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों से नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें