फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन के अनुरूप कार्य करना कार्यकर्ता का धर्म : सुरेश जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर की प्रथम प्रांतीय परिषद की बैठक श्रीकृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में कर्ण शाखा के संयोजन में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की 43 शाखाओं से लगभग 250 दायित्वधारी उपस्थित रहे। भाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा तथा क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव दीपक राय आनंद की उपस्थिति रही। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने की। इसका शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद सभी जिला समन्वयकों ने अपनी-अपनी शाखाओं का परिचय प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बैठक के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा ने अपने विचार रखे। इस दौरान सभी जिला समन्वयकों ने अपने-अपने जिलों की शाखाओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

शाखा की महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर आध्यात्मिक वातावरण को और भी पावन बनाया। उन्होंने मंदिर से कृष्णा गोशाला की गायों को हरा चारा खिलाकर समय का सदुपयोग और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव दीपक राय आनंद ने सभी दायित्वधारियों को उनके दायित्व बोध से अवगत कराया। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संक्षेप प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि संगठन की मूल भावना के अनुरूप कार्य करना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का धर्म है। प्रत्येक सदस्य को आत्ममंथन करना चाहिए कि वे संगठन को क्या दे सकते हैं। अंत में शाखा अध्यक्षा ज्योति चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही बैठक के सफल आयोजन के लिए कर्ण शाखा की सराहना की गई। मंच संचालन का दायित्व प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल व शाखा सदस्य डॉ. आशीष पसरीचा ने निभाया। क्षेत्रीय संयोजक हरिओम भारद्वाज, कमलेश गर्ग, डॉ. सतीश वर्मा सहित प्रांतीय पदाधिकारियों ने उपस्थितजनों की शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें