फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने वाला अरोपी काबू, 6 मामलों का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने साले और लड़के की सुपारी देने वाले व रुपये के लेन देन के चलते जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी नरेंद्र को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सोनीपत, जींद व करनाल में 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर 2018 को आरोपी नरेंद्र, प्रवीण व राजू ने मिलकर रुपयों के लेन देन के चलते गांव पाढ़ा जिला करनाल की वीर एग्रो हैचरी पर राजेंद्र निवासी खानपुर कलां जिला सोनीपत के साथ मारपीट कर मोबाइल छीना था और उसे जान मारने के लिए गोली भी चलाई थी। पीड़ित राजेंद्र की शिकायत पर असंध थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में दो आरोपी प्रवीण व राजू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपी नरेंद्र फरार चल रहा था। मामले में कार्रवाई करते हुए 26 फरवरी को सीआईए-02 इंचार्ज निरीक्षक सुरेंद्र सिंधू के नेतृत्व में सीआईए-02 की टीम ने नरेंद्र उर्फ भोला निवासी गांव बुड्डा खेडा थाना सफीदों जिला जींद को गांव बुडडा खेडा जिला जींद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासा किया गया कि रुपयों के लेन-देन के चलते उसने अपने साले सुधीर व उसके लड़के निवासी खानपुर कलां जिला सोनीपत को जान से मारने की सुपारी जसबीर नाम के व्यक्ति को दी थी। आरोपी जसबीर को सोनीपत पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ दिन पहले ही सोनीपत जेल में उसकी हत्या कर दी गई थी। वहीं जब सोनीपत पुलिस आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार करने उसके गांव गई तो आरोपी पुलिस टीम के साथ मारपीट करके भागने में कामयाब हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ ये हैं मामले दर्ज
1. जिला कुरुक्षेत्र के थाना मानेसर में 17 जनवरी 2019 को धारा 506,34 के तहत मामला दर्ज है।
2. जींद के थाना सिविल लाइन में 9 अक्टूबर 2019 को धारा 420,467,468,471,120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।
3. सोनीपत के थाना सदर में 15 फरवरी 2021 को धारा 195,120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।
4. जींद के थाना सफीदों में 21 मई 2019 को धारा 420,120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।
5. करनाल जिले के असंध थाना में 7 नवंबर 2015 को धारा 307 आईपीसी व 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
6. जींद के सफीदों थाना में 17 फरवरी 2021 को धारा 186,353,332 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें