फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी तकनीक का कर रहे उपयोग : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मधुबन के कार्यालय में तीन दिवसीय साइबर कोर्स का शनिवार को समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि यह कार्यक्रम ब्यूरो की साइबर क्षमता को अत्याधुनिक तरीके से विकसित करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि अपराधी अपराध में तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में नशा तस्करों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों, उनकी कार्यप्रणाली को समझने और उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथकंडों के बारे में चर्चा की गई। तत्कालीन समय मे अपराधी अधिकतर अपराधों में तकनीक का भरपूर उपयोग कर रहे है, जिसके लिए पुलिस को भी अपनी क्षमताओं को इसी अनुरूप बढ़ाया जा रहा है। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर साइबर सेल मुख्यालय के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक (रोहतक) एवं कोर्स डायरेक्टर सतेन्द्र कुमार, साइबर एक्सपर्ट दर्शन पांडे, तकनीकी सलाहकार (स्पेशल टास्क फोर्स, हरियाणा) मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें