फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते हुए महिला की बनाई वीडियो, अब वायरल करने की दे रहे धमकी

Sun, 27 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला की नहाते हुए और कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद उसके शहर के ही कदम सिंह के साथ उसके पारिवारिक संबंध हो गए। महिला का यह भी आरोप है कि कदम ने उसके साथ धोखे से झूठी शादी की और शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। बाद में धोखे का पता चलने पर इसकी शिकायत उसने पहले थाने में की थी, जिसमें रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।

आरोप है कि कदम सिंह के दोस्त विक्रम व राहुल अब उसको केस वापस उठाने के लिए धमकी दे रहे हैं, उसको व उसकी चार साल की बेटी को भी मारने की धमकी दी जा रही है। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले राहुल उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ की बाद में धक्का देकर फरार हो गया, वहीं विक्रम ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली और फोटो खींच लिए।
विज्ञापन


अब आरोपी उसे ये वीडियो और फोटो दिखाकर धमकी दे रहे हैं कि अगर केस नहीं उठाया तो वे इस वीडियो व फोटो को वायरल कर देंगे। इस मामले की जांच डीएसपी ने की। इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपी कदम, विक्रम व राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत 354सी, 506 समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बारे में थाना सिविल लाइन के प्रभारी राजकुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें