फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बताकर दो युवकों से ली बाइक की आरसी, फरार

Sat, 18 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जिले के असंध कस्बा स्थित जयसिंहपुर गांव के पास अपने आपको सीआईए पुलिस बताने वाले लगभग चार व्यक्ति दो युवकों से उनकी बाइक की आरसी लेकर फरार हो गए। इसके बाद दोनों युवकों ने उनके खिलाफ असंध थाना में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम गांव जयसिंहपुर के पास टाटा की एक गाड़ी जिसका नंबर एचआर 56 4767 आकर रूकी। जिसमें सवार चार लोगों ने दो बाइक सवार युवकों असंध के वार्ड नंबर 4 निवासी सतविंद्र सिंह व जयसिंहपुर निवासी जगबीर को रोका।
विज्ञापन


चारों ने अपने आपको सीआईए ब्रांच से पुलिस अधिकारी बताते हुए दोनों युवकों से बाइक की आरसी दिखाने को कहा। इसके बाद दोनों युवकों ने अपनी अपनी बाइक की आरसी उन्हें दे दी। इसके बाद चारों लोगों ने उनसे दो दो हजार रुपये मांगे। लेकिन दोनों युवकों ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद चारों उन्हें करनाल आकर आरसी लेने की बात कह कर दोनों आरसी लेकर वहां से चले गए। दोनों युवकों ने इसके बाद असंध थाना पहुंचकर शिकायत दी है। इस मामले में असंध थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि हमारे पास शिकायत आई है हम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें