फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से हमला कर किया दो छात्रों को घायल

Tue, 24 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
चाकुओं से हमला कर किया दो छात्रों को घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेक्टर-6 मार्केट में कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकुओं से जानलेवा हमला बोल दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। शहर में चाकू चलने की दो वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल प्रिंस ने बताया कि वह और उसका दोस्त सागर शाम को सेक्टर 6 की मार्केट में कुछ खाने के लिए गए थे। तभी कई बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आए और दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


विकास नगर में रहने वाले सागर ने बताया कि वह राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है और वह दयालपुरा में रहने वाले अपने दोस्त प्रिंस के साथ सेक्टर-6 मार्केट में शाम को साढ़े पांच बजे कुछ खाने के लिए गया था। तभी बाइक सवार कुछ युवकों ने उनपर चाकुओं से हमला कर दिया। सागर ने बताया कि आरोपी युवक विकास नगर के रहने वाले हैं और कई दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। उसने धमकी देने की बात पहले भी अपने परिजनों को बताई थी। परंतु घरवालों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया था। मंगलवार को सेक्टर 6 की मार्केट में जब सागर और उसका दोस्त प्रिंस अकेले थे तो आरोपियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि दोनों घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें