फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकलवाने गई महिला के गहने चोरी

Wed, 25 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माल रोड स्थित एसबीआई से पैसे निकलवाने गई महिला की एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर वहां से लाखों रुपये के गहने चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


महिला सेक्टर-छह पीएनबी से गहने निकलवाकर एसबीआई से पैसे निकलवाने आई थी। करीब दस तोले सोना चोरी से महिला को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेक्टर-छह वासी शशीबाला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पीएनबी सेक्टर छह में रखे गहनों को निकलवाकर महिला शशीबाला एक्टिवा की डिग्गी में डालकर चली। एसबीआईे से वह पैसे निकलवाने गई। बैंक से बाहर आई तो उसने एक्टिवा की डिग्गी टूटी मिली और गहने गायब। महिला ने घबराते हुए शोर मचाया और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


शशीबाला ने बताया कि उसकी एक्टिवा की डिग्गी में सोने का एक कड़ा, एक चैन, एक पैंडल, एक छल्ला, दो टॉपस रखे थे। महिला ने बताया कि करीब दस तोले सोना चोरी की शिकायत दी है। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

महिला की रैकी कर वारदात को दिया अंजाम
प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि महिला द्वारा सेक्टर-छह स्थित बैंक से गहने निकवाने से लेकर डिग्गी में रखने के बाद भी रैकी हुई है। आरोपी युवकों ने महिला का पीछा करते हुए माल रोड स्थित बैंक तक पहुंचे। महिला के बैंक के अंदर जाते ही आरोपियों ने मौका मिलते ही डिग्गी तोड़कर गहने उड़ा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें