फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल, तीन रेफर

Wed, 25 Nov 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सोमवार शाम हुए तीन हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। एक का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


गांव मुलौदी निवासी मनपाल (30) किसी काम से डोहर कलां गया था। रात को वह डोहर कलां में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस से उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

 जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में कैलाश नगर का भूपेश (23) अपनी पत्नी नितेश (22) के साथ कुंड गया था। सोमवार को वह छह बजे वापस अपने घर नारनौल आ रहा था।
विज्ञापन


वह घर के पास मुख्य मार्ग से गली में मुड़ने लगा तो सामने से आ रही एक गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।

दोनों को निजी वाहन से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से मनपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। तीसरा हादसा गांव बास किरारोद निवासी राजवीर (35) किसी काम से बाइक पर नारनौल आ रहा था।
विज्ञापन


नांग तिहाड़ी टी-प्वाइंट पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें