फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाया टैंकर, टांग तक काटनी पड़ी

Sat, 03 Oct 2015 12:58 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के जीरो टॉलरेंस डे पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर टैंकर चालक ने एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। हादसे में घायल पुलिसकर्मी की टांग तक काटनी पड़ी। उसको नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस के 36 नाकों के बावजूद टैंकर चालक का फरार होना पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा कर रहा है। मधुबन थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यूपी के रास्ते पर गांव मंगलौरा स्थित चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी नरेश कुमार ने  शाम चार बजे एक तेज रफ्तार तेल टैंकर के चालक को रुकने का इशारा किया। टैंकर चालक ने रुकने की बजाय टैंकर की रफ्तार बढ़ा दी और नरेश कुमार को कुचलता हुआ चला गया।

नरेश को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी एक टांग काटनी पड़ी। हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिसकर्मी जिला कैथल के खरकड़ा गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश कुमार और थाना प्रभारी कमलदीप राणा मौके पर पहुंचे। मधुबन थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बाइक चालकों पर रही सख्ती
पुलिस ने जीरो टॉलरेंस डे पर पूरी सख्ती बरती। जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। वाहन चालकों ने नियम तोड़ने के बावजूद सिफारिश लगवाने की कोशिश की, लेकिन चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सिफारिश नहीं सुनी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें