फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से तंग युवक ने लगाया फंदा

Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के गांव चौरा में एक व्यक्ति ने ससुरालियों की मारपीट से आहत होकर खंभे पर फंदा डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


गांव चौरा निवासी सोनू (30) पुत्र राजिंद्र सिंह की शादी करीब नौ साल पूर्व जलमाणा निवासी सीमा के साथ हुई थी। अक्सर पति-पत्नी में आपसी कहासुनी होती रहती थी, लेकिन बुधवार को कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सीमा ने अपने मायके वालों को ससुराल बुला लिया। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे आहत होकर सोनू घर से बाहर चला गया और रास्ते में खड़े एक खंभे में गमछे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि चौरा निवासी सोनू ने घरेलू कलह के चलते खंभे पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। मृतक की मां संतरों देवी की शिकायत पर जलमाणा निवासी सोनू, मदन सिंह व करतार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

बसताड़ा का युवक भी फंदे पर झूला
गांव बसताड़ा में पावर हाउस के नजदीक खेतों में बने एक मकान में एक युवक ने पंखे में फंदा डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बसताड़ा निवासी ओमप्रकाश (26) पुत्र सुनहरा सिंह अपने परिवार के साथ बसताड़ा पावर हाउस के पास अपने खेतों में बने मकान में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश मानसिक रूप से परेशान रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह सब कुछ सामान्य था लेकिन दोपहर बाद ओमप्रकाश ने घर के एक कमरे के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। मधुबन थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि गांव बसताड़ा में ओमप्रकाश नामक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवाकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें