फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिक्योरिटी गार्ड गीता की हत्या के आरोपी को भेजा जेल

Tue, 15 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल शहर के सुपर मॉल में महिला सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात गीता के ब्लाइंड मर्डर मामले में पकड़े गए आरोपी दिनेश को पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। माडल टाउन चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि 16 सितंबर को आरोपी दिनेश अपनी प्रेमिका गीता को घुमाने के लिए बाइक पर नीलकंठ, उत्तराखंड ले गया। नीलकंठ से वापस आने के दौरान आरोपी ने गीता की चुन्नी से उसका गला दबाकर मार दिया और उसके शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से पहाड़ी से नीचे फैंक दिया। तीन नवंबर को मृतका के पिता ने मॉडल टाउन चौकी में शिकायत दी और बताया कि उसकी बेटी के साथ कलामपुरा के दिनेश का प्रेम एवं मिलन था। इस पर सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूल किया था कि उसने ही गीता की हत्या की है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ऋषिकेश स्थित पहाड़ी से गीता का कंकाल भी बरामद किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर था। रिमांड के दौरान आरोपी से वह बाइक भी बरामद की गई, जिस पर बैठाकर वह गीता को नीलकंठ लेकर गया था। सोमवार को रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद आरोपी दिनेश को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें