हरियाणा के करनाल में तीन बच्चों की मां की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। करनाल की दीवान कॉलोनी में महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दअरसल मृतक महिला गांव कंबोपुरा की रहने वाली थी। उसकी शादी गांव बढ़ेड़ा में हुई थी। महिला के तीन बच्चे थे, लेकिन वह पति को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ करनाल में दीवान कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
मृतक महिला का नाम पूजा था। महिला की हत्या उस व्यक्ति ने की है, जिसके साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी व्यक्ति पूजा की हत्या करके उसके शव को गांव कंबोपुरा में छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति को घटना की जानकारी दे दी गई है।
वहीं पुलिस उस जगह पर पहुंची जहां पर महिला उस व्यक्ति के साथ करनाल में रहती थी। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंची और सेंपल लिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपी व्यक्ति फरार चल रहा है जो व्यक्ति इस महिला के साथ रहता था। पुलिस उसे ढूंढने के प्रयास में जुटी हुई है।