फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल में बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद सेल्समैन पर तान दी पिस्टल, बदमाश बोला- सारा कैश दे दे...

Sat, 02 May 2026 12:22 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

सेल्समैन ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उससे कैश मांगा पर उन्होंने नकदी देने के बजाय हाथ से पिस्टल को साइड पर करते हुए शोर मचा दिया। इस दौरान पिस्टल से गोली चल गई।
विज्ञापन
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तरावड़ी के नजदीक स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर शनिवार को सुबह लूट के प्रयास का मामला सामने आया। बाइक पर पेट्रोल डलवाने के बाद बदमाश ने सेल्समैन पर ही पिस्टल तान दी और कैश मांगने लगा। सेल्समैन ने हिम्मत से बदमाश का हाथ झटका तो हवाई फायर हो गया। आवाज सुनकर जब दूसरा कर्मचारी बाहर आया तो बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस जांच में जुटी है।    शनिवार को सुबह बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर युवक पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा, सेल्समैन सुरेश कुमार से 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया और पैसे भी दे दिए। जैसे ही सेल्समैन पेट्रोल डालने के बाद अंदर जाने लगा तो बदमाश उसके पीछे चल पड़ा और उस पर पिस्टल तान दी।

विज्ञापन


सेल्समैन ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उससे कैश मांगा पर उन्होंने नकदी देने के बजाय हाथ से पिस्टल को साइड पर करते हुए शोर मचा दिया। इस दौरान पिस्टल से गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली हवा में चली। आवाज सुनकर अंदर से दूसरा कर्मचारी नरेश कुमार भी बाहर आ गया। इससे पंप पर अफरा तफरी मच गई और आरोपी मौका पाकर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मौके से खोल बरामद हुआ है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें