फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव लेने से इंकार, परिजनों ने एक घंटा किया रोड जाम

Sun, 30 Apr 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विवाहिता का शव लेने से इंकार, परिजनों ने एक घंटा किया रोड जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक दिन पहले सेक्टर 6 में विवाहिता की ओर से आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। सुबह परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने रोड भी जाम कर दिया। करीब आधा घंटा तक परिजन सड़क पर ही खड़े रहे। बाद में नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने परिजनों को समझाया। इसके बाद विधायक परिजनों को लेकर एसपी जेएस रंधावा के पास गए।
विज्ञापन


एसपी ने मामले की जांच सीआईए टू से कराने और जल्द ही आरोपियों को काबू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजनों ने मार्चरी से शव लिया। गौरतलब है कि सेक्टर 6 में दिल्ली निवासी सारिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे लिया। वहीं घर के बाहर ससुराल और मायके के दोनों पक्षों में तनातनी भी हो गई थी, इतना ही नहीं लड़की के परिजनों ने पुलिस व इंस्पेक्टर के साथ भी हाथापाई की थी।

बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। शनिवार सुबह जब सारिका का शव लेने परिजन कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे तो परिजनों ने पोस्टमार्टम बोर्ड से कराने की अपील की। साथ ही वीडियोग्राफी की भी मांग की। पुलिस ने दोनों बातों को मानते हुए पोस्टमार्टम कराया, लेकिन इसके बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। मृतका के परिजनों ने मांग की कि पहले मृतका के जेठ, जेठानी व सास को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज गेट के सामने लगाया जाम
पुलिस के द्वारा जब सारिका के ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो गुस्साए परिजनों ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के गेट पर पहुंचकर रोड जाम कर दिया। रोड जाम होने की वजह से सड़क से गुजरने वाले लोगों को मार्ग बदल कर जाना पड़ा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक को गाइवर्ट कर दिया।

रोष प्रदर्शन में परिजनों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद नीलोखेड़ी के विधायक प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया। विधायक और मृतका के परिजन एसपी ऑफिस पहुुंचे, लेकिन एसपी ऑफिस में मौजूद न होने के कारण सभी एसपी कैंप हाउस गए। एसपी जेएस रंधावा ने केस को सीआईए को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। इसके बाद परिजन शव लेने को राजी हुए व मेडिकल कॉलेज से शव को लेकर जुंडला गेट स्थित शमशान भूमि में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि सारिका के आत्महत्या मामले में आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें