फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगह से बाइक चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि दो लोगों को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच बाइकों को बरामद किया है। आरोपियों ने बाइकों को अलग-अलग पार्टो में खोला हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के आदेशानुसार कार्य करते हुए एंटी आटो थेफ्ट टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक रोहताश सिंह ने वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए व वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए शहर में कई स्थानों पर गुप्त तरीके से नाकाबंदी करके चैकिंग शुरू की गई।चैकिंग के दौरान एंटी आटो थेफ्ट की मीरा घाटी पर चैकिंग करने वाली टीम ने दो आरोपियों भारत उर्फ मोनू वासी गांव बल्ला हाल आनंद विहार कालोनी करनाल और रामबीर वासी आनंद विहार कालोनेी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं काछवा नहर पुल के पास तैनात टीम ने भी एक आरोपी विशाल वासी वाल्मिकी बस्ती हांसी रोड करनाल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। 26 मई को तीनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से आरोपी विशाल को अदालत के आदेशानुसार जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उप निरीक्षक रोहताश सिंह व उनकी टीम ने 3 ओर चोरी की बाइक बरामद की। आरोपियों से बरामद सभी बाइक थाना सिटी करनाल व थाना सिविल लाइन करनाल से चोरी की गई थी। इसकी संबंधित थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों से बरामद हुई मोटरसाइकिलों में से आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल को बेचने की नियत से कई हिस्सों में खोल लिया गया था, जिसे पुलिस टीम ने पार्टो में ही बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें