फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में समझौते की एवज में दस लाख लेते काबू

Thu, 01 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने की एवज में 17 लाख रुपये की डिमांड करने के आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने दस लाख रुपये की नकदी और सात लाख रुपये की प्लाट की रजिस्ट्री के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ गेल्लु वासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी को हांसी चौक से दस लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी गेल्लू को गुरुवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चांदसराय जुंडला गेट वासी रवि ने एसपी पंकज नैन को शिकायत दी थी कि एक लड़की ने उसके खिलाफ महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा रखा है। इस मामले में कोर्ट में लड़की द्वारा उसके पक्ष में बयान दर्ज करवाने की एवज में बिचौलिया शिव कालोनी वासी गुरमीत उर्फ गेल्लू 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। इसके चलते उनका 17 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।

इनमें दस लाख की नकदी और सात लाख रुपये की एक प्लाट की रजिस्ट्री देने पर रजामंदी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी पंकज नैन ने तीन थाना प्रभारियों सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल, सिविल लाइन प्रभारी प्रतीक कुमार व महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी की स्पेशल टीम बनाई और उन्हें जांच सौंपी। टीम लगातार आरोपी का पीछा कर रही थी। बुधवार को योजना के मुताबिक गुरमीत सिंह को शिकायतकर्ता ने पैसे लेने के लिए हांसी चौक बुलाया गया। जैसे ही रवि ने गुरमीत सिंह को 10 लाख रुपये की नकदी समेत सात लाख रुपये की प्लाट की रजिस्ट्री दी तो पुलिस टीम ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


लड़की के ये हैं आरोप
इस बारे में सिटी थाना के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि दो सितंबर को महिला थाने में एक लड़की ने आरोप लगाया था कि चांदसराय जुंडला गेट वासी रवि के साथ उसकी सगाई तय हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा और बाद में उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में महिला थाने में दुष्कर्म करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। महिला थाना पुलिस इस मामले की अलग से जांच कर रही है।

वर्जन
गुरमीत सिंह को दस लाख की नकदी व प्लाट रजिस्ट्री के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाएगी और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पंकज नैन, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें